MUZAFFARPUR

फिर दिखा सीएम नीतीश का हैरान करने वाला अंदाज

पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार का हैरान करने वाला अंदाज देखने को मिला है।

 

कार्यक्रम में सीएम के पहुंचने पर शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने पौधा देकर उनका स्वागत किया, तभी कुछ ऐसा हुआ की सभी लोग दंग रह गए। मुख्यमंत्री के इस अंदाज से एस. सिद्धार्थ भी हैरान रह गए।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर सीएम कुछ ऐसा कर देते हैं कि सियासी गलियारे में उसकी चर्चा शुरू हो जाती है और ऐसी खबरें मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं।

सोमवार को पटना में एक बार फिर से सीएम का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ललित नारायण मिश्रा इंस्टिट्यूट में नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए पहुंचे थे, तभी ऐसा कुछ हुआ कि कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे देखकर हैरान रह गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने पर शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने सीएम का स्वागत किया। स्वागत में जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने उन्हें उन्होंने एक छोटा पौधा प्रदान किया, इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से पौधा लिया और लेने के बाद वह पौधा उनके सिर पर रख दिया।

इसे देखकर थोड़ी देर के लिए लोग अचंभित हो गए, हालांकि बाद में कार्यक्रम में जमकर ठहाके लगे।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री का यह अनोखा अंदाज लोगों को देखने के लिए मिला है। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए जब सीएम ने अपने अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया हालांकि सीएम ने इस अंदाज को लेक विरोधी सवाल भी उठाते हैं।

खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसको लेकर सीएम नीतीश को अक्सर घेरने की कोशिश करते हैं। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को तंज करने का एक और मौका जरूर दे दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.