डीएम ने गोदाई फुलकाहा में एक सीएसपी सेंटर पर आयुष्मान कार्ड बनाने में आनाकानी करने व अवैध उगाही के मामले की जानकारी पर बीडीओ को संबंधित संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कांटी प्रखंड के लसगरिपुर पंचायत भवन व हरि सिंह छपरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में बन रहे आयुष्मान कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया एवं इस कार्य में तेजी लाने की निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को दिया।


जिलाधिकारी ने सीधे तौर पर कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में आनाकानी व किसी तरह की कोताही बरतने वाले पर तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


लसगरिपुर पंचायत भवन पर स्थानीय मुखिया इंद्र मोहन झा ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व बीडीओ आनंद कुमार विभूति का स्वागत किया।



इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार , कांटी बीडीओ आनंद कुमार विभूति, पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमित संस्कार, सीडीपीओ कुमारी बिंदु सिन्हा, बीईओ रामयतन सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।






Leave a Reply