MUZAFFARPUR

अंधाधुंध फायरिंग करते हुए जीतन राम मांझी के नेता को उठा ले गए अपराधी

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. बेगूसराय में शनिवार को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव से हम नेता और बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है.

कई घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक उनका कोई सुराग नहीं मिला पाया है, जिससे उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.

हम पार्टी के नेता का अपहरण

बता दें कि हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की शाम हम नेता का अपहरण हथियार के बल पर कर लिया था. इस दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी. घटना की सूचना के बाद बेगूसराय के एसपी समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच पड़ताल की थी.

 

मौके से मिले खून के निशान

वहीं अपहृत की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है. हालांकि चालीस घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद राकेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सरेआम अपहरण की घटना पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. मौके पर से खून के निशान आदि भी मिले थे.

सरपंच पति पर अपहरण का आरोप

इस घटना को अंजाम देने का आरोप परिजनों ने पंचायत के सरपंच पति डब्लू यादव और उनके सहयोगियों पर लगाया है.

बताया जाता है कि कुछ लोगों के साथ राकेश कुमार के विवाद के बाद सरपंच पति व उसके सहयोगी मौके पर पहुंचे और गोलीबारी करते हुए हथियार के बल पर सरेआम राकेश कुमार का अपहरण कर लिया था.

एसडीपीओ का बयान

इस संबंध मे बलिया एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव के रहने वाले इंदरदेव साह के बेटा राकेश कुमार को डब्लू यादव और उसके सहयोगियों द्वारा फायरिंग और मारपीट करते हुए दियारा के तरफ ले जाया गया है.

घर से कुछ दूरी से अपहरण

वहीं घटना के संबंध मे मां शकुंतला देवी ने बताया है कि उनके पुत्र को किसी के द्वारा फोन किया गया जिसके बाद उनका बेटा घर से कुछ दूरी पर स्थित भवरा के पास चला गया.

वहां डब्लू यादव के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई. इस दौरान कई राउंड गोली चलाते हुए उनके बेटे को लेकर दियारा के तरफ चले गए.

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं’

मां ने बताया कि अपहरण के दौरान आठ से दस लड़के मौजूद थे. मौके पर लगभग ग्यारह राउंड फायरिंग हुई थी. अब तक पुलिस द्वारा की गई कारवाई पर परिजनों ने सवाल उठाया है. मां ने कहा कि हमलोग संतुष्ट नहीं है. हमको सिर्फ मेरा बेटा चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.