MUZAFFARPUR

आज राजधानी पटना समेत इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, ठनका गिरने की भी चेतावनी

पटना: बिहार में मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. वहीं, बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आज गुरुवार को पटना, बक्सर, रोहतास, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर , दरंभगा, मधुबनी, अररिया, कटिहार, किशनंगज , पूर्णिया, गोपालगंज, सिवान, नालंदा और जहानाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं, अगर येलो अलर्ट की बात करें, तो सहरसा, सुपौल, और मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर दो से तीन घंटे तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

ऊंचे स्थानों का सहारा लें लोग

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर वो खुले में है, तो तुरंत पक्के मकानों में चले जाएं. साथ ही ऊंचे स्थानों का सहारा लें. साथ ही मौसम की जानकारी से अपडेट रहें.

उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज आंधी-तूफान

मौसम के मिजाज में आए बदलाव से बीते दिन उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया था. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.