MUZAFFARPUR

दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर गल्ला व्यव्सायी से किया लूटपाट

कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी पुराना चौक स्तिथ कांटी बाजार व्यव्सायी गोला मंडी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर अपराधियों ने गल्ला दुकानदार नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता के दुकान पर पहुंचकर लूटपाट किया।

वही, दिनदहाड़े लूटपाट के बाद कांटी बाजार के पूरे व्यवसायी व अन्य सभी लोगों काफी दहशत में आ गये है।

बताया जाता है कि लूटपाट करने के बाद एक बाइक पर सवार 3 अपराधी कांटी हाई स्कूल रोड के आगे मीनापुर- शिवहर के तरफ भागे।

मामले की जानकारी के बाद कांटी पुलिस पहुंच कर अपराधियों के भागे दिशा में पीछा करना शुरू कर दी है।

डीएसपी पश्चमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.