MUZAFFARPUR

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 3 लोगों को मारी गोली

पटना: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल की रानी तालाब थानाक्षेत्र का है, जहां सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो और लोगों को सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला.

पटना में तीन लोगों को मारी गोली

इधर घटना में घायल अंजनी सिंह और दो लोगों को पहले बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस में अंजनी सिंह को जबकि अन्य दो को पटना एम्स में भर्ती किया गया है.

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात रानीतलाब थाना से महज कुछ ही दूरी पर कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन था. इसी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि अंजली सिंह पहुंचे थे.

मुखिया प्रतिनिधि अंजली सिंह जख्मी

समापन के दौरान पुरस्कार का वितरण किया जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक से चार अज्ञात अपराधी पहुंचे और अंजनी सिंह के ऊपर कई राउंड गोलियां चलायी गई. अंजनी सिंह के पैर और जांघ के पास तीन से चार गोलियां लगी है.

वहीं भगाने के दौरान गांव के ही दो दर्शकों को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. दोनों घायलों की राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में पहचान हुई है. इन दोनों का इलाज पटना एम्स में चल रहा है.

मौके से खोखा, मैगजीन और बाइक बरामद

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. घटनास्थल से पुलिस ने 6 गोली का खोखा एक मैगजीन और अपराधी के एक बाइक को बरामद किया है.

सैदापुर पंचायत की मुखिया हैं पत्नी

हालांकि मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह दो बार से मुखिया का चुनाव लड़े थे, लेकिन पिछली बार पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी ममता देवी को सैदाबाद पंचायत से मुखिया के पद पर खड़ा किया था और उनकी जीत हुई थी.

अंजनी सिंह ने बताया था जान का खतरा

पिछले एक महीने से उनकी जान का खतरा था और उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना और डीएसपी 2 तक को लिखित आवेदन में दी थी.

सुरक्षा को लेकर वह गुहार भी लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. जिसके बाद थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.