MUZAFFARPUR

इंसाफ मंच व अन-नोटिसड के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

इंसाफ मंच बिहार के सह सचिव इंजीनियर ज़फर आज़म रब्बानी के नेतृत्व में इंसाफ मंच एवं अन-नोटिसड के बैनर तले एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, कीला चौक पर किया गया।

यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के सौजन्य से आयोजित हुआ। रक्तदान कार्यक्रम को कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर वयोमिका सिंह को समर्पित किया गया, जो कि देश की गौरवशाली महिला सैन्य अधिकारी हैं।

इ मौके पर कुलदीप कुमार, कमरे आलम, सरफराज अख्तर, नेतम अली,इजतेबा अहमद, एहतशाम अली, मोहम्मद अंजार, मोहम्मद जूनैद, मोहम्मद आमीर इब्राहिम, शफीकुर्रहमान, बरीनधा जी,समीर, एजाज अहमद, जफर और मोहम्मद जावेद ने रक्त दान किया।

इस विशेष अवसर पर एसकेएमसीएच की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी, नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कांटी विधायक इस्राइल मंसूरी, विधानपरिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी,

पूर्व सांसद अनील सहनी, डिप्टी मेयर डाक्टर मोनालिसा, डाक्टर नवीन, मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद इश्तेयाक, एसकेएमसीएच ब्लड बैंक इंचार्ज डाक्टर संजय कुमार, हेल्थ मैनेजर सोहैल अख्तर,

कमालुद्दीन, मनौवर आज़म, रेयाज अहमद गुड्डू, जौहर आज़ाद, मतलुबुर रहमान, अब्बास, मोहम्मद नौशाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

SKMCH ब्लड बैंक के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इंसाफ मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में मानवता, सेवा और राष्ट्र प्रेम के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया और कहा कि “एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियां बचा सकता है।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.