MUZAFFARPUR

एक सिगरेट से करोड़ों का नुकसान! गयाजी में आग लगने से 4 बस जलकर राख, बगल में ही पेट्रोल पंप था

गयाजी: बिहार के गयाजी में मंगलवार की रात 1:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गयी जब अचानक 4 बस में आग लग गयी. आग लगते ही पूरे बस स्टैंड में शोर होने लगा.

 

आनन-फानन में अग्नीशमन विभाग को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बूझाने में सफल रही. हालांकि बस पूरी तरह जल गयी.

रात डेढ़ बजे की घटना

घटना जिले के सिविल लाइन थाना के गांधी मैदान स्थित निजी बस स्टैंड की है. ये सभी बस महारानी कंपनी की थी. कंपनी के मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ बजे रात की है.

आग कैसी लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. कुछ लोग सिगरेट तो कुछ झाड़ी की आग तो कुछ शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कह रहे हैं.

बड़ा हादसा टला

वहीं, अग्निशमन विभाग के अधिकारी की माने तो आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी कि आग कैसे लगी? गनीमत रही कि आग बूझ गयी.

क्योंकि घटनास्थल के बगल में महारानी पेट्रोल पंप है. पंप तक आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

पेट्रोल पंप के कर्मी ने ही अग्नीशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी थी.

बताया जा रहा है कि सभी बसें रात में अलग-अलग स्थान से यात्रियों को लेकर आई थी और यात्रियों को छोड़ने के बाद महारानी कंपनी के निजी बस स्टैंड में लगाया गया था. बस कोलकाता सहित अन्य शहर से आकर लगी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.