पटना: बिहार के पटना के प्रतिष्ठित नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में मरीज का पैर चूहों द्वारा कुतरे जाने के मामले में घटना के चार दिन बाद अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की है. अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया गया है और नर्स, हेल्थ मैनेजर और लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

इस मामले में बनी जांच कमेटी आगे की रिपोर्ट दो दिन बाद देगी जिस पर आगे कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि नालंदा निवासी मरीज अवधेश कुमार का बीते दिनों पैर की चार उंगलियों को चूहों ने कुतर डाला था.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मरीज अवधेश कुमार पिछले सप्ताह एनएमसीएच में पैर के ऑपरेशन के लिए एडमिट हुए थे. वह डायबिटीज से पीड़ित हैं और उनका एक पैर पहले से नहीं है.

डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण उनके दूसरे पैर में भी समस्या आ गई थी. इसके बाद एनएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर शंभू कुमार की यूनिट में एडमिट हुए थे.
चूहों ने चार उंगलियां कुतर डाली
वहां ऑपरेशन के बाद हड्डी रोग विभाग के वार्ड में बेड संख्या 55 पर एडमिट थे. इसी दौरान रात के समय जब सभी लोग सो रहे थे, तब चूहों ने मरीज के पैर को निशाना बनाया और उसकी चार उंगलियां बुरी तरह चबा डाली. सुबह जब परिजन देखने पहुंचे तो उन्होंने यह भयावह दृश्य देखा और तत्काल हंगामा शुरू कर दिया.

जांच कमेटी का हुआ गठन
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई.

लापरवाही सामने आने पर हड्डी रोग विभाग के वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, विभाग के मैनेजर, लिपिक और नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
तेजस्वी यादव का हमला
इस पूरे मामले पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए हमला किया है.
उन्होंने कहा कि पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे, उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया.

इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था, लेकिन किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंदरखाने आरएसएस बीजेपी के सीएम.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले: चूहों के आतंक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार लाशों को चूहों के कुतरने का मामला सामने आ चुका है. NMCH में करीब 8 महीने पहले भी चूहों ने एक मरीज की आंख को कुतर कर खा लिया था.

इसको लेकर परिजनों ने हंगामा हुआ था. मृतक के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर आंख निकालने का आरोप भी लगाया था.



Leave a Reply