MUZAFFARPUR

दरोगा ने की महिला से छेड़खानी, मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग

मुजफ्फरपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला द्वारा अपने क्षेत्र के दरोगा पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाये गये हैं।

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ थाना क्षेत्र के ही मुरादपुर दुल्लाह गाँव की एक महिला ने दरोगा विपिन रंजन पर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाये है।

महिला का कहना है कि 19 मई की रात डेढ़ बजे जब दरोगा महिला के घर पहुँच कर मनमानी करने लगे तब महिला ने इसका विरोध किया, इसपर दरोगा द्वारा उसके साथ मार-पीट की गई और पिस्तौल के दम पर उसकी साड़ी खिंचकर ईज्जत लूटने का प्रयास भी किया गया।

वहीं दरोगा विपिन रंजन द्वारा उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

थक-हारकर महिला ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दर्ज कराई है।

एसके झा ने कहा कि उम्मीद है, आयोग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस व निष्पक्ष जाँच की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.