गया: जरा सोचिए कि आप पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप जाएं और वहां मशीन से फ्यूल के साथ पानी निकलने लगे. ऐसा ही घटना बिहार के गया जी में हुई है. एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल के साथ-साथ पानी भी आने लगा.

इससे कई ग्राहकों के वाहन कुछ दूर जाकर ही बंद हो गए और उनमें खराबी आने लगी. इसके बाद ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हंगामा किया और पानी मिले पेट्रोल दिखाए. वहीं, मैनेजर का कहना है कि संभवत: बरसात का पानी किसी तरीके से चला गया है, जिससे यह स्थिति हुई है. इसे ठीक किया जा रहा है.

पेट्रोल के साथ पानी निकलने का आरोप
जानकारी के अनुसार गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत मायापुर स्थित एक पेट्रोल पंप से ग्राहक जब फ्यूल भराकर जाने लगे, तो पेट्रोल के साथ-साथ उसमें पानी की भी शिकायत आने लगी. पेट्रोल भरा कर ग्राहक जो अपनी बाइक या अन्य वाहन लेकर गुजरे, तो उनके वाहन बंद हो गए. वाहनों में खराबी आने लगी.

ग्राहकों ने किया हंगामा
इसके बाद एक के बाद एक कई ग्राहक पेट्रोल में पानी होने की शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए. इसके बाद ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हंगामा किया. कई ग्राहकों का आरोप था, कि पेट्रोल भराने के बाद अचानक गाड़ी बंद हुई, तो वाहन को गैराज में ले गए.

पानी के कारण कई गाड़ी हुई खराब
लोगों ने बताया कि गैराज में मिस्त्री ने कहा, कि टंकी में पानी है. इसके बाद शंका हुई. इसके बाद कई और लोग आए. जिनके साथ भी ऐसी ही शिकायत थी. कई पीड़ित आए तो पूरा मामला समझ में आया. इसके बाद सभी पेट्रोल पंप पहुंचे और इसकी शिकायत की.

‘बारिश के कारण पेट्रोल में मिला पानी’
इस दौरान कई ग्राहकों ने हंगामा भी किया और नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की. वहीं, पेट्रोल पंप के मैनेजर मोहन कुमार ने कहा कि दोपहर में तेज बारिश आई थी. हो सकता है कि टंकी में पानी चला गया है. इसी से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.


डायल 112 ने हंगामा किया शांत
वहीं पेट्रोल पंप में लोगों के हंगामे की जानकारी डायल 112 की टीम को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत किया.




Leave a Reply