MUZAFFARPUR

नवादा में शहीद के घर मिले चिराग-तेजस्वी, सिर्फ सात सेकेंड के लिए हुए आमने-सामने

नवादा में शहीद मनीष कुमार के घर परिवार से मिलने के लिए बिहार के कई नेता पहुंच रहे हैं। आज तेजस्वी यादव और चिराग पासवान भी शहीद के घर पहुंचे।

जहां उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर उन्हें संभव मदद देने का भरोसा दिया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों कुछ मिनट के अंतराल में यहां पहुंचे थे। जिसके कारण दोनों नेताओं का आमना सामना भी हुआ।

सात सेंकेंड के लिए एक दूसरे के साथ

बिहार के दोनों युवा नेता इस दौरान सिर्फ सात सेंकेंड के लिए आमने सामने रहे। इस दौरान उन्होंने हाथ मिलाया और कुछ बात की। फिर आगे निकल गए। जहां तेजस्वी वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। वहीं चिराग शहीद के परिवार से मिलने के लिए चले गए।

चिराग ने कहा मनीष ने हमलोगों के लिए अपना बलिदान दिया, उसके बाद देशवासियों को उन पर गर्व है। लेकिन,एक हकीकत यह भी है कि उनका भी परिवार भी है। ऐसे में जब शहीद होते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिवार को पूरा सहारा दें।

कोई राजनीति नहीं

चिराग ने कहा कि शहीदों को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। यही कारण है शहीद के परिवार को सता पक्ष के साथ विपक्ष भी सहारा दे रहा है।

इस दौरान चिराग ने कहा कि शहीद के परिवार की जो भी मांग होगी, वह सरकार के समक्ष रखेंगे और उसे पूरा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.