MUZAFFARPUR

लव मैरेज के बाद ससुराल में रह रहे युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

पूर्णिया में लव मैरिज करना एक युवक को भारी पड़ गया और उसकी जान चली गई।

मृत युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नया टोला लखनझड़ी वार्ड संख्या 36 निवासी मो कमरुद्दीन साह के 24 वर्षीय पुत्र मो सादिक साह के रूप में हुई है।

मृतक के चचेरे भाई मो जुबेर साह ने बताया कि चार साल पहले मो सादिक साह ने पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के बन्दरपुर की रहनेवाली शबनम नाम की लड़की से लव मैरिज किया था।

 

शादी के बाद से सादिक ससुराल में रहता था। सादिक के बैंक खाते में 4 लाख से अधिक रुपये थे। पैसे के लोभ में ससुराल वाले उसको घर आने नही देते थे। जिसके कारण पत्नी से सादिक का बराबर विवाद होता था।

सोमवार की शाम को सादिक के छोटे भाई के मोबाइल में ससुराल से किसी का फोन आया कि सादिक ने फांसी लगा ली है। जब परिजन आनन फानन में ससुराल पहुंचे तो देखा जमीन पर सादिक का बॉडी रखा हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि सादिक की हत्या पत्नी और ससुरालवालों ने मिलकर की है और उसे सुसाइड बताया।

वही स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.