MUZAFFARPUR

सिलीगुड़ी से मालदा टाऊन जा रही ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरा तफरी

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के किशनगंज से सटे गायसल रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन (डीएमयू पैसेंजर) के इंजन में भीषण आग लग गयी।

जिससे इंजन जलकर खाक हो गया है। वहीँ इस घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पैसेन्जर ट्रेन सिलीगुड़ी से मालदा टाऊन जा रही थी जा रही थी।

इसी बीच ट्रेन के इंजन में आग लग गयी। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

वहीँ आग लगने की सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे।

अधिकारीयों ने बताया की इस घटना में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.