MUZAFFARPUR

बिहार के मजदूर की खुल गई किस्मत: नवादा में ड्रीम-11 में टीम बनाकर मिथुन बना करोड़पति, परिजनों में खुशी

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के मिथुन कुमार की किस्मत ड्रीम-11 गेम ने बदल दी। रविवार 18 मई को उसने राजस्थान और पंजाब के मैच में टीम बनाई।

टीम को 1183.5 अंक मिले। पूरे देश में तीसरे नंबर पर रहा। इसके बाद उसे चार करोड़ रुपये जीतने की सूचना मिली।

मिथुन पहले ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था, फिर ट्रक चलाने लगा। पिछले सात साल से ड्रीम-11 खेल रहा था। मां जरिया देवी ने कई बार गेम खेलने से मना किया, लेकिन वह चुपचाप खेलता रहा।

जीत की खबर सोमवार 19 मई को गांव में फैली। लोग मिथुन से मिलने पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर परिजनों ने उसे घर से हटा दिया। फिलहाल किसी दूसरी जगह भेजा गया है।

मिथुन तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता का देहांत 15 साल पहले हो गया था। मां ने अकेले बच्चों की परवरिश की। घर की हालत खराब थी।

मां ने कहा कि अब बेटे की जीत से सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। गांव में खुशी का माहौल है।

लोग लगातार घर पहुंच रहे हैं। परिजन फिलहाल किसी से बात नहीं कर रहे और बेटे को घर से हटा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.