MUZAFFARPUR

फिर राहुल गांधी आ रहे बिहार, इस बार सीएम नीतीश के गृह जिले का करेंगे दौरा, हो गई है बड़ी तैयारी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार का राहुल गांधी का दौरा खास होगा, क्योंकि वह सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा में अति पिछड़ा सम्मेलन करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी बीते दिनों ही बिहार दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने अंबेडकर छात्रावास के छात्रों से मुलाकात की थी। साथ ही अति पिछड़ों के लिए प्राइवेट विवि में आरक्षण की मांग की थी।

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दरभंगा में राहुल गांधी पर हुए केस को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि यह सब चलता रहता है। ऐसे केस का कोई मतलब नहीं होता।

इंडी एलाएंस को बताया एकजुट

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम द्वारा इंडी एलाएंस के टूटने की बात को गलत बताते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि यह गठबंधन अभी पूरी तरह से एकजुट है।

शशि थरूर का किया समर्थन

इस दौरान उन्होंने शशि थरूर का समर्थन किया। अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्हें आतंकियों के खिलाफ बताने के लिए केंद्र सरकार ने अपने डेलिगेशन में शामिल किया है। शशि थरुर लंबे समय तक यूएन के लिए काम कर चुके हैं। अभी भी विदेश मंत्रालय के फॉरेन डेलिगेशन में शामिल हैं।

हालांकि विदेश मंत्री विजय शंकर के द्वारा पाकिस्तान को हमले से पहले सूचना दिए जाने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल गलत है और हमारी पार्टी ने कहा है इसका नुकसान हमारे देश को उठाना पड़ा है। हमारे एयरक्राफ्ट गिर गए।

अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री के दो दिवसीय बिहार दौरे पर कहा कि आए आने से कौन रोकता है लेकिन कुछ तो बिहार के लिए करके जाएं क्यों नहीं कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.