MUZAFFARPUR

‘राजनीति के दो विषैले कीटाणु आज एक-दूसरे से मिल रहे’, JDU ने RCP और PK को बताया ‘विश्वासघाती’

पटना: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज अपनी पार्टी ‘आसा’ का जन सुराज पार्टी में विलय कर दिया. प्रशांत किशोर के सामने उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए दावा किया कि 2025 में बिहार में जन सुराज की सरकार बनेगी.

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. वहीं, अब जेडीयू ने भी उन पर पलटवार किया है. मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आरसीपी और पीके ‘विश्वासघाती’ नेता हैं.

राजनीति के विषैला कीटाणु हैं दोनों’

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह को राजनीति का विषैला कीटाणु करार देते हुए कहा कि जिन्होंने नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात किया, आज एक साथ मिल रहे है.

उन्होंने दोनों नेताओं को छुटा हुआ कारतूस बताया. साथ ही चुनौती दी कि आरसीपी सिंह के दम है तो नालंदा की किसी भी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़कर दिखा दें. अगर उनको मुखिया से ज्यादा वोट मिला तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

जेडीयू का आरसीपी-पीके पर तंज

नीरज कुमार ने कहा कि एक तरफ संपत्ति सृजन और साइलेंट करप्शन करने वाले आरसीपी सिंह हैं तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर हैं, जिनके तेलंगाना की कंपनियों से लेनदेन के मामले को प्रतिवेदित किया लेकिन जुबान नहीं खुली.

उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया और राज्यसभा भी भेजा लेकिन उन्होंने उन्होंने विश्वासघात किया.

बीजेपी प्रवक्ता ने बोला हमला

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता राम सागर सिंह ने भी आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दोनों के मिलने से कुछ होने वाला नहीं है.

प्रशांत किशोर को लोगों ने उपचुनाव में ही औकात बता दिया है, जबकि आरसीपी सिंह को एक भी कोईरी-कुर्मी वोट नहीं मिलने वाला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.