MUZAFFARPUR

आग लगने से 8 बच्चों सहित 17 लोगों की मौ’त, गुलजार हाउस बना आग का गो’ला

आग लगने के भयावह घटना में रविवार को 8 बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई. यह घटना आंध्र प्रदेश ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में लगी भीषण आग के बाद हुई.

इसमें कुल 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आठ लोगों को अस्पताल भी मृत अवस्था में लाया गया।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक कॉल मिली और वे घटनास्थल पर पहुंचे।

कई लोग बेहोश पाए गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया से कहा: “पुलिस ने बताया कि आग दुर्घटना में लोगों की मौत हो गई है। लेकिन इस आंकड़े की पुष्टि उन्हें ही करनी है।”

उन्होंने कहा कि मृतकों में कुछ बच्चे भी हैं। घटनास्थल पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएमओ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना पर दुख जताया

घटना पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.