MUZAFFARPUR

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी गाड़ी, तीन BPSC शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी

पटना: मसौढ़ी प्रखंड के माध्यमिक उच्च विद्यालय भजौर की तीन बीपीएससी शिक्षिका सड़क हादसे में गंभीर रूप में जख्मी हो गई हैं.

बताया जाता है कि पटना से मारुति कार से तीनों शिक्षिका प्रत्येक दिन तिनेरी होते हुए भजौर विद्यालय जाती थी.

सड़क हादसे में तीन शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी: ऐसे में आज सुबह भजौर चकिया पुलिया के पास अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पुलिया से जा टकरायी.

जोरदार टक्कर होने से गाड़ी पलटी खा गई, जहां गाड़ी के अंदर बैठी तीन महिला शिक्षकों को गंभीर रूप में चोट आई हैं.

घायल शिक्षिकाओं के नाम

घायल शिक्षिकाओं में मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी और चंचल कुमारी शामिल हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चोट चंचल कुमारी को आयी है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया यह तीनों महिला शिक्षिका पटना से हमारे स्कूल में पढ़ाने आती हैं. इसके अलावा संजोग यह रहा कि पुलिया के नीचे मारुति कार पाईन में नहीं गिरी नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी.

ग्रामीणों की मदद

दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे धकेल कर हटाया गया है और जख्मी सभी शिक्षिका को स्थानीय अस्पताल में इलाज करते हुए पटना रेफर कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.