MUZAFFARPUR

बिहार के 40 केंद्रों पर रविवार को होगी परीक्षा, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

पटना: जेईई एडवांस 2025 परीक्षा रविवार 18 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी, जिसमें बिहार से करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. यह परीक्षा देश के 222 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जा रही है.

राज्य में कुल 9 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के लिए पटना, आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रोहतास जिलों में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

परीक्षा का समय

इस परीक्षा में राज्य से 15476 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं. परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

देरी करने पर नो एंट्री

परीक्षा में देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. आईआईटी कानपुर के अनुसार, रिस्पांस शीट 22 मई को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

प्रोविजनल आंसर-की 26 मई की सुबह 10:00 बजे जारी की जाएगी और इस पर 27 मई तक आपत्ति स्वीकार की जाएगी. फाइनल आंसर की 2 जून को जारी किया जाएगा.

परीक्षा गाइडलाइन: परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है.

किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. साथ ही परीक्षा केंद्र में कोई भी कागजात, किताबें या रफ पेपर ले जाना मना है.

प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का मौका: परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें दो पेपर होंगे और दोनों में भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. जेईई एडवांस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.