MUZAFFARPUR

बिहार में तेज आंधी तूफान के साथ भयंकर बारिश! इन जिलों में आकाशीय बिजली मचा सकती है तबाही

पटना: पिछले कुछ दिनों से बिहार के मौसम में बदलाव जारी है. कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती हुई गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा रहा है. एक बार फिर से बिहार के मौसम ने करवट ली है. पटना मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है.

बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश!

इनमें से 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ वज्रपात गिरने की आशंका है.

कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

17 मई यानी शनिवार को को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में वज्रपात, मेघगर्जन और तेज हवा (50- 60 किमी प्रति घंटा) तक चलने की संभावना है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश की स्थिति दिनभर रहने वाली है. आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.

कई जिलों में हीट वेव

हालांकि गर्मी का प्रकोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. छपरा, गया और रोहतास समेत छह जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले 24 घंटों में तापमान में 3- 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

तेज बारिश के साथ गिरेगा ठनका

वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है.

इसका प्रभाव अगले 3-4 दिनों तक देखने को मिल सकता है, जहां कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

शुक्रवार को मधुबनी,सुपौल, बेतिया, मधेपुरा, रक्सौल, बगहा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई.

बगहा में आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने की घटनाएं भी हुई. इसके कारण कई लोग जख्मी भी हुए हैं.

18 मई को पूरे बिहार में बारिश!

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और ठनका व आंधी के दौरान खुले में न निकलें.

18 मई को पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.