मुजफ्फरपुर में रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो रामसागर मिश्र के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

राजनीति विभाग के सेवानिवृत्त लोकप्रिय विद्वान प्राध्यापक व पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.रामसागर मिश्र का देहावसान १५ मई को उनके आवास पर हो गया, वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।

रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिवार उनके निधन से काफी दुखी, शोकाकुल व मर्माहत है। महाविद्यालय परिवार के गौरव रहे अपने आदरणीय अभिभावक के प्रति सभी अपनी गहरी संवेदना और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए शोक सभा में एकत्रित हुए.

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विभाग में वे 38 वर्षों तक तक प्रोफेसर रहे. वे जनवरी १९९७ में सेवानिवृत हुए थे.उनके निधन के समाचार के बाद रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अनिता सिंह के अलावा हिंदी विभाग की सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ भारती सिन्हा ने हिस्सा लिया।

शोक सभा में उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया। डॉ भारती सिन्हा ने सबसे ज्यादा समय उनके साथ काम किया था। उन्होंने उनके साथअपने संस्मरणों को याद किया.

प्राचार्य प्रो अनिता सिंह, राजनीति विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे, पुस्तकालय अध्यक्ष स्र्मति पूनम सिंह, डॉ मंजरी आनंद आदि ने संस्मरण को साझा किया और कई रोचक किस्से भी सुनाएं।

इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे. जिनमें डॉ अमन रिजवी, डॉ नीलिमा झा, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अलोक प्रताप तिवारी, प्रो.राजीव कुमार, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ. हसन रजा, डॉ पूनम,

डॉ अंबिका श्रीवास्तव,डॉ गणेश शर्मा, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ स्नेह लता,डॉ भगवान कुमार, डॉ भोला महाली, निर्मल कुमार शर्मा, कार्तिक पुर्णेन्दु,

अमलेंदु कुमार, उज्जवल, धीरज ठाकुर, विजय कुमार, भारती कुमारी, आदित्य कुमार, अलका कुमारी आदि मौजूद रहे ।





Leave a Reply