MUZAFFARPUR

मुज़फ़्फ़रपुर : ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर माखन साह चौक पर गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष, सिंदूर लगाकर मनाया गया विजय उत्सव

मुज़फ़्फ़रपुर: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार और भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इस साहसिक अभियान में सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मात्र 25 मिनट में ध्वस्त कर 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस वीरतापूर्ण कार्रवाई के बाद देशभर में भारत माता के सपूतों को सलाम किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मखान साह चौक पर भारतीय नागरिकों ने मां भारती की महाआरती कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को श्रद्धा और उत्साह से मनाया। भारत माता की जयघोषों से चौक गूंज उठा। माताओं और बहनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर यह संदेश दिया कि यह विजय भारत की संस्कृति, मातृशक्ति और वीरता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए, लड्डू बांटे गए और मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए सेना के शौर्य को नमन किया गया।

इस आयोजन में मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति के वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमार शशि रंजन जी, बाबा गरीब नाथ धाम के पुजारी संतोष पाठक जी, आदित्य कुमार, विशाल कुमार, गौरव कुमार, आतिश कुमार, विक्रम सर्राफ, अर्जुन कुमार, ओम प्रकाश उर्फ भोलू जी, रवि भूषण, रमन कुमार मेहता, अभिषेक सर्राफ, चंदन रजक, विक्की पासवान, अमरेश कुमार और विपुल सहित सैकड़ों देशभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने इस अभियान को भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति का प्रमाण बताया और सेना के पराक्रम को सर झुकाकर सलाम किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया है। मखान साह चौक पर हुआ यह आयोजन एकता, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम का जीवंत उदाहरण रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.