नारी सशक्तीकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म “अनाथ का बाल विवाह” जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।


यह फिल्म बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अनाथ बच्चों के संघर्षों और नारी शक्ति को रेखांकित करती है।


बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक शिशिर दास और निर्माता अमन राज हैं।


कलाकार में शिशिर, अमन, स्नेहा, सुप्रिया, एकता, भूमि, ध्रुव, सुड्डू, गोपाल, राजा, राजन, क्रिसिका, शोभा, कंचन, संतोष नाथ।

सहायक कलाकार: मिनाल दास, अनिकेत घोष, दीपमाला, अमरदीप (बबलू)

निर्देशक शिशिर दास ने इस फिल्म के जरिए समाज में बदलाव की एक नई कहानी पेश की है, जो दर्शकों को न केवल भावनात्मक रूप से जोड़ेगी, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करेगी। निर्माता अमन राज ने कहा, “हमारी कोशिश है कि ऐसी कहानियां सामने आएं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दें।”


फिल्म के एपिसोड निम्नलिखित चैनलों पर रिलीज किए जाएंगे
YouTube: Muzaffarpur Dance Crew
Instagram: Muzaffarpur Dance Crew
Facebook: Shishir Das


अनाथ का बाल विवाह
नारी सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह फिल्म दर्शकों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में बदलाव की अलख जगाएगी।




Leave a Reply