MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के रामेश्वर महाविद्यालय में एनबीआई कला सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर के रामेश्वर महाविद्यालय में NBI कला सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शाह प्राचार्य ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री साहित्यकार डॉ संजय पंकज गया जिले के साहित्यकार अरविंद कुमार, जहानाबाद से दीपक कुमार प्रो शारदा नंद सहनी समाजसेवी डॉ विजयेश पूनम कुमारी निदेशक किलकारी निदेशक एकम सोल्यूशन पंकज साहू, नारायण सेवा स्थली के सचिव रूपक कुमार nbi के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल फलक, संस्थापक आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने ने NBI की महत्वपूर्ण भूमिका है। वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ NBI द्वारा कलाकारों में छुपी हुई प्रतिभा को उभरने के लिए संस्था के क्रियाकलाप को सराहा।

गया जिला के साहित्यकार अरविंद कुमार ने कहा आज के आयोजन में विभिन्न विधाओं में सिद्धहस्त कलाकारों को देख कर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुजफ्फरपुर कला संस्कृति की साहित्यिक राजधानी है। साहित्यकार डॉ संजय पंकज जी ने युवाओं को इस तरह का मंच प्रदान करने के लिए NBI की भूरी भूरी प्रशंसा की।

डॉ विजयेश जी NBI के प्रयासों को सराहा और आने वाले युवा के उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। डॉ शारदानंद साहनी ने कलाकारों की कला की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

इसके अतिरिक्त प्राचार्य रामेश्वर सिंह महाविद्यालय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को अपने महाविद्यालय में कराकर उन्हें अत्यंत प्रशंसा हुई। इससे बच्चों को कला से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कवियित्री हेमा सिंह के सरस्वती वंदना से हुई।

प्रथम प्रस्तुति न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों की हुई। कटिहार से आए राहुल कुमार ने शानदार कथक नृत्य की प्रस्तुति की। तीसरी प्रस्तुति विकास पासवान की कथक की हुई।l साथ ही समस्तीपुर से आए कलाकार लक्ष्मण कुमार ने भी शास्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शाह के द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई। शास्रीय गायन की प्रस्तुति आयुष्मान कुमार व आर्यन कुमार ने की। तबले पर संगत अशोक कुमार जी की। इसके पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिनमें क्रमशः चार समूहों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को राशि सहित पुरस्कृत किया गया। जिनमें ग्रुप A में क्रमशः सिमरन कुमारी , वंश कुमार, सुशांत कुमार थे। ग्रुप B में शालिनी शर्मा अमितेश राज मो शानू रहे। ग्रुप सी में दिव्या, मिल्की और आराध्या को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

ग्रुप D में आस्था, आर्यन कुमार, दृष्टि ठाकुर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए। इसके पश्चात कार्यक्रम की अंतिम किंतु शानदार प्रस्तुति आदित्य सिंह व प्रकाश कुमार द्वारा सुगम संगीत का हुआ। पूरे सत्र का संचालन क्रमशः चांदनी समर, अब्दुल कलाम व शिशिर सौरभ ने किया।

इस कार्यक्रम में NBI संस्था के बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनमें वो विनीता कुमारी, श्वेता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार,काजल कुमारी, रिंकू कुमारी, तृषा सिंह , पूजा ठाकुर, अंशु प्रिया, मनोरंजन कुमार, उदित कुमार, निखिल कुमार , तस्फी फातमा और रोहित कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.