लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्र में कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले चिराग पासवान ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं अपने आपको ज्यादा दिनों के लिए केंद्र की राजनीति में नहीं देख रहा हूं.

‘मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं’
दरअसल, हरियाणा के सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री के बारे में नहीं सोचा, लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं है.
चिराग के बयान से उठ रहे सवाल
एक बार फिर से चिराग ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर की है. ऐसे में राजनीतिक सवाल उठने लगा है कि आखिर चिराग के दिमान में क्या चल रहा है? क्या चिराग पासवान कोई बड़ा खेल करना चाहते हैं या फिर अभी से ही टिकट के लिए ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ कर रहे हैं.

‘पाकिस्तान को करारा जवाब’
इस दौरान चिराग पासवान ने पहलगाम में आतंकी हमले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी कड़े शब्दों में नींदा की जाए वह कम है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि खत्म करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.

LJPR केन्द्र के फैसले के साथ
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर ने कल हुई सर्वदलीय बैठक में भी पहलगाम हमले पर एक्शन को लेकर केन्द्र के हर फैसले के साथ खड़े होने की बात कही है. चिराग ने पहले भी कहा था कि यह एक ऐसी कायराना हरकत है जिससे आतंकवादियों ने देश में दहशत का माहौल पैदा करने की नाकामयाब कोशिश की है.

मैं अपनी और अपनी सरकार की ओर से यह विश्वास दिलाता हूं कि जितने भी लोग इस हमले में दोषी हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.




Leave a Reply