MUZAFFARPUR

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर लंगट सिंह कॉलेज में श्रधांजलि सभा आयोजित

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर लंगट सिंह कॉलेज में श्रधांजलि सभा आयोजित की गयी. कॉलेज के दिनकर पार्क स्थित दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रधांजलि दी गयी.

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा दिनकर राष्ट्रकवि होने के साथ ही जनकवि भी थे. देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के सफर को दिनकर ने अपनी कविताओं द्वारा व्यक्त किया है. भारतीय साहित्य जगत में दिनकर ऐसे नाम हैं जिनकी कविताएं युवाओं के रक्त में उबाल ला देती थी। जिनकी कविताओं की एक-एक पंक्ति से सभी में जोश भर जाता था.

प्रो राय ने कहा कि दिनकर ने अपनी चर्चित किताब ‘संस्कृति के चार अध्याय’ जिसकी प्रस्तावना तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लिखी है, तथा अमर कृति उर्वशी इसी कॉलेज में अध्यापन करते हुए लिखी थी. दिनकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा के बाद कॉलेज ऑडिटोरियम में कॉलेज के स्टाफ काउंसिल की बैठक हुई, जिसने सभी शिक्षकों और कर्मभारियों शामिल हुए. प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करना, वर्तमान समस्याओं पर चर्चा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार करना है.

एजेंडे में मुख्य रूप से कॉलेज छात्रावास को दुबारा खोलने, नैक मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा, कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपाय, विभागों के शोध कार्यों में कॉलेज प्रशासन के सक्रिय सहयोग , शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित रखने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया.

प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षों में सभी के सहयोग से शैक्षणिक उत्कृष्टता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और छात्र सुविधाओं के क्षेत्र में कॉलेज ने उल्लेखनीय प्रगति की है, तथा सभी के सहयोग से कॉलेज अकादमिक श्रेष्ठता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा.

उन्होंने सभी विभागों से छात्रों के शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ ही खेलो और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा. प्रो राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए भयमुक्त, रचनात्मक कैंपस माहौल बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है.

बैठक में कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव मिश्रा, सचिव डॉ राजीव कुमार, सीनेटर डॉ साजिदा अंजुम और डॉ अर्धेंदु ने भी अपने विचार रखे तथा प्राचार्य प्रो राय के कार्यकाल में कैंपस में बहाल हुई शांति व्यवस्था की सराहना की.

मौके पर प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ एसएन अब्बास, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ मणि भूषण, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ प्रदीप कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.