MUZAFFARPUR

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेज लिखा- जज की बिल्डिंग में RDX रखा है

पटना: पटना सिविल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मेल के माध्यम से सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है. फिलहाल कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. तीनो गेटों पर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डॉग स्क्वायड के साथ बॉम स्क्वायड की टीम मौके पर मौजूद है.

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वहीं सिविल कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जांच कर रही है. मौके पर टाउन एएसपी सहित पीरबहोर थाने की पुलिस मौजूद है. इस धमकी के पीछे कोई शरारती तत्व है या वाकई धमकी में कोई सच्चाई है, इस पूरे मामले की जांच चल रही है.

आने-जाने वाले सभी लोगों की ली जा रही तलाशी

बता दें कि मेल के माध्यम से पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है. मौके पर टाउन एएसपी सहित पीरबहोर थाने की पुलिस भी मौजूद है. पुलिस सिविल कोर्ट के वकीलों और आने-जाने वाले तमाम लोगों की जांच कर रही है. बता दें कि इससे पहले पटना हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

गाड़ियों की जांच

इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. इस मामले को देखते हुए पटना पुलिस के द्वारा कोर्ट के सभी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और किसी को भी बिना चेक किये अंदर जाने की अनुमति नहीं है.

वहीं चार पहिया वाहनों को भी रोक कर चेक किया जा रहा है. साथ-साथ कोर्ट परिसर में भी डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सूत्रों के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट के अधिकारियों को एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में बम फोड़ने की धमकी दी गई थी. मेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया. पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सख्त निर्देश

जहां एक तरफ पूरे देश में पहलगाम हमले को लेकर अलर्ट मोड पर है, उसी कड़ी में ईमेल के माध्यम से धमकी आने के बाद पटना पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. हालांकि बिहार के डीजीपी ने पिछले दिनों ही बिहार के तमाम बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दे चुके हैं. उन्होंने बॉर्डर इलाके के आरक्षी अधीक्षक को यह निर्देश दिया था कि बॉर्डर की निगरानी और सुरक्षा कड़ी कर दें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.