MUZAFFARPUR

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मुजफ्फरपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, कहा – 28 के बदले 28 सिर चाहिए

मुजफ्फरपुर: कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और निर्दोष हिंदुओं व पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में बिहार के मुजफ्फरपुर में जनाक्रोश चरम पर है।

इसी क्रम में जिले के मक्खन शाह चौक के समीप बड़ी संख्या में युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर और उसे जूते-चप्पलों से पीटकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

जहां युवाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे।

प्रदर्शनकारी विक्रम सर्राफ ने कहा, “पाकिस्तान के पोषित आतंकियों ने भारत में घुसकर 28 निर्दोष लोगों की हत्या की। अब हमें 28 के बदले 28 सीर चाहिए। सरकार को आतंकियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति अपनाई जाए और पाकिस्तान को उसकी करतूतों का करारा जवाब दिया जाए। वहीं युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो जनाक्रोश और तेज होगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.