MUZAFFARPUR

भारतीय सेवादल साहू पोखर के तत्वाधान में मंदिर नवनिर्माण समिति की बैठक संपन्न

भारतीय सेवादल साहू पोखर के तत्वाधान में मंदिर नवनिर्माण समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

जहां स्टेशन परिसर में स्थित मंदिर, जो तोड़ा गया था उसके पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा किया गया। इस बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विक्रम सर्राफ ने कहा कि स्टेशन परिसर मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सभी हिंदू सनातनी भाइयों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से इस शुभ कार्य में सहयोग और समर्थन की अपील की।

बैठक में मंदिर नवनिर्माण समिति के अध्यक्ष चंद्र किशोर पाराशर, अमरेश कुमार,  विपुल, आदित्य कुमार,  ओम प्रकाश, आदर्श राजपूत, सुबोध,

जितेंद्र ठाकुर, गोलू सहित अनेक सनातनी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर के नवनिर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.