MUZAFFARPUR

पाकिस्तान ने LoC पर रातभर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अब एलओसी के कुछ जगहों पर रातभर गोलीबारी की. सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई. वहीं, भारतीय सेना ने भी बिना देर किए जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों ने आगे कहा कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे. इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और देशवासी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. इसके साथ सभी का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.

आतंकवादी हमले के बाद, केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक फैसले लिए हैं. जिससे पाकिस्तान तिलमिला गया है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. वहीं, भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा.

वहीं, भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. वह गीदड़भभकी दे रहा है. सिंधु जल संधि पर बैन लगाने पर कह रहा है कि यह युद्ध के संकेत है. वहीं, पाकिस्तान ने भी गुरुवार को भारत के खिलाफ फैसले लिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.