मुजफ्फरपुर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, पाकिस्तान का झंडा जलाकर जताया आक्रोश। 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के नागरिकों ने विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया।
![]()
इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

कैंडल मार्च में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में डॉ. वी. मोहन, डॉ. गौरव वर्मा, नीरज शाही, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद शादाब, गोलू सिंह, अंकित कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

मार्च के दौरान उपस्थित लोग आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए एकजुट दिखे।डॉ. गौरव वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “हम पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और वीर जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

अब समय आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान और उसके पोषित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाना होगा।

यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”कैंडल मार्च के माध्यम से मुजफ्फरपुर की जनता ने न केवल शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और कठोर कार्रवाई की मांग को भी बुलंद किया।

उपस्थित लोगों ने सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और त्वरित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Leave a Reply