MUZAFFARPUR

बिहार के 1632 दारोगा-इंस्पेक्टर की हो गई बल्ले-बल्ले, सैलरी में मिलेगा एमएसीपी और एसीपी का लाभ

बिहार के 1632 दारोगा इंस्पेक्टर के वेतन में एसीपी और एमएसीपी की लाभ मिलेगा। जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं लिपिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

2150 में 250 इंस्पेक्टर, 1310 दारोगा को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार, महानिदेशक पर्षद की बैठक में 2,150 से अधिक पुलिसकर्मियों के एसीपी-एमएसीपी संबंधित प्रस्ताव आये थे।

इनमें करीब 250 इंस्पेक्टर, 1310 दारोगा और 72 लिपिक को एसीपी-एमएसीपी की मंजूरी दी गई है।

वहीं, 74 इंस्पेक्टर, 350 दारोगा और 100 से अधिक लिपिकों को अब भी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं कई पुलिसकर्मियों की वार्षिक गोपनीय व चरित्र अभियुक्ति लंबित होने की वजह से इसका लाभ नहीं मिल सका।

किन्हें मिलता है लाभ

सूत्रों के अनुसार, एसीपी के तहत कर्मियों को नियमित पदोन्नति नहीं होने पर भी निश्चित समय सीमा के बाद वित्तीय उन्नयन यानी वेतनवृद्धि (Bihar Police Salary Hike) का लाभ मिलता है।

वहीं, एमएसीपी के तहत, वित्तीय उन्नयन प्राप्त करने के लिए कुछ विशिष्ट प्रदर्शन बेंचमार्क निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें कर्मचारी को वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदर्शित करना होता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.