मधुबनी: पिछले तीन दशक का राजनीतिक इतिहास बताता है कि मंदिर मुद्दे से बीजेपी को चुनाव में मिलने वाली सीटों के लिहाज से फायदा हुआ है. अब पीएम नरेंद्र मोदी मिथिलांचल के दौरे पर हैं.

जहां विद्धेश्वर महादेव मंदिर है जिसे मिथिला का बाबा धाम कहा जाता है. 24 अप्रैल को रैली करने से पहले मोदी इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे.

बिहार में मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल
बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है.इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल इलाके में जा रहे हैं. पीएम मोदी यहां मंदिर सियासत को गति देने के लिए विदेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और बिहार में चुनावी बिगुल फूकेंगे.

मिथिला का बाबा धाम है विद्धेश्वर महादेव मंदिर
मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड का एक प्राचीन तीर्थ स्थान है. यह मंदिर लोहना गांव में स्थित है.यह झंझारपुर से 5 किलोमीटर पश्चिम में है.

विदेश्वरनाथ महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर की ख्याति जिले के अलावा पूरे मिथिलांचल में है. मंदिर पर स्थानीय भक्तों के साथ नेपाल से भी लोग पूजा करने के लिए आते हैं.

सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर
2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण का भरोसा दिलाया था.

नीतीश कुमार की सरकार ने भी इसके लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है. मिथिलांचल की धरती से पीएम मोदी अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के बाद वहां की अर्थव्यवस्था में आए बदलाव की भी चर्चा कर सकते हैं.




Leave a Reply