मुजफ्फरपुर के रामेश्वर महाविद्यालय में आगामी 27 अप्रैल, को नारायण ब्रदर्स इंस्टीट्यूट (एनबीआई) द्वारा एक दिवसीय कला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।




जहां मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण शाह, साहित्यकार एवं कवि डॉ. संजय पंकज, समाजसेवी डॉ. विजययेश , रामेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री,


जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा, जिला खादी ग्राम उद्योग पदाधिकारी रिजवान अहमद, प्राध्यापक डॉ. शारदानंद साहनी, एक्मे सॉल्यूशंस के निदेशक श्री पंकज साहू, नारायण सेवा स्थली के सचिव रूपक कुमार उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम में तीन समूहों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों का सम्मान भी होगा।

इस आयोजन की जानकारी साझा करने हेतु जीरो माइल, मुजफ्फरपुर स्थित बैंकर्स फूड एंड रेस्टोरेंट हॉल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में एनबीआई के संस्थापक आनंद कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल फलक ने संयुक्त रूप से विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कर्मठ शिक्षक एवं साहित्यकार अब्दुल कलाम, नारायण सेवा स्थली के नीरज कुमार, आदित्य सिंह, मनोरंजन कुमार, विनीता कुमारी, काजल मेहता, तृषा सिंह, अंशु प्रिया, पूजा ठाकुर, रिंकू ठाकुर, ताशफी फातिमा, श्वेता कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




Leave a Reply