प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मुजफ्फरपुर जिला का ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल को मधुबनी जिला में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर, मुजफ्फरपुर जिले से होते हुए जाएंगे। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निम्नलिखित ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।


मुजफ्फरपुर से दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल जाने वाले यात्री वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

1.यात्री बसें: प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
मार्ग: दरभंगा जिला के दिल्ली मोड़ (NH-27) → केवटी → औंसी → रहिका → जयनगर → तेनुआही बाजार → लदनियाँ → लौकहा → लौकही → नरहिया (NH-27) → सुपौल → सहरसा।
2. छोटे वाहन
समय: प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
मार्ग: सकरी ओवर ब्रिज (NH-27) → घरौरा चौक कोठी मोड़ → बिरौल → सहरसा → सुपौल।

सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा से मुजफ्फरपुर आने वाले यात्री वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
1. यात्री बसें: समय: प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
मार्ग: मधुबनी जिला के नरहिया (NH-27) → लौकही → लौकहा → लदनियाँ → जयनगर → रहिका → औंसी → केवटी → दिल्ली मोड़ (दरभंगा, NH-27)।

2.छोटे वाहन: समय: प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
मार्ग: सुपौल जिला के भपटियाही मोड़ → सहरसा → बिरौल → कोठी मोड़ → घरौरा चौक → सकरी ओवर ब्रिज (NH-27) → दरभंगा।
भारी वाहन/मालवाहक वाहनों के लिए निर्देश:**
दिनांक: 24.04.2025
स्थान: एनएच-27 के किनारे टोल प्लाजा/यथोचित स्थान पर वाहनों को रोका जाएगा।

इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील किया है कि वे उक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग प्रदान करें।



Leave a Reply