MUZAFFARPUR

इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे 26वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरपुर में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे 26वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2025 का आयोजन  किया गया।

इस प्रतियोगिता में  रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब मालीघाट,  रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् क्लब, सोनपुर समेत विभिन्न क्लबों के लगभग 100 से ज्यादा कराटे खिलाड़ियो ने भाग लिया। जिसमें की 80 खिलाड़ी पास हुए व 6 खिलाड़ियों को एडवांस ब्लैक बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।

वहीं प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी में जिले के आदित्य राज ठाकुर को गोल्ड मेडल के साथ एडवांस ब्लैक बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।

साथ ही सारण के अक्षित राज गुप्ता को सिल्वर मेडल के साथ येल्लो बेल्ट व कृतिका केशव को ब्रांज मेडल के साथ येलो बेल्ट बांधकर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा प्रमोशन दिया गया।

प्रतियोगिता में बतौर परिक्षक सेंडाई शिल्पी सोनम, सुबेदार चंद्रप्रकाश, सेंडाई सुनील कुमार, सेंडाई सूरज पंडित, उपासना आनंद, नाशिर फिरोज, हिमांशु राज व रोहित प्रजापति की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.