पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर बिहार दौरे पर आए हैं. पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगला 5 साल बिहार के विकास के लिए बेहद अहम होने वाला है. जिस तरह से बीजेपी और जेडीयू की सरकार ने मिलकर विकास किया है, आगे भी जारी रहेगी.

कांग्रेस के पास है क्या?
जब अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनावी वर्ष में लगातार बिहार आ रहे हैं, क्या इससे कांग्रेस को कोई फायदा होगा? तब उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कुछ नहीं है. न तो कांग्रेस के पास नेता है और न ही नीति है. उस पार्टी की नीयत में भी खोट है. ऐसे में कुछ नहीं होने वाला है. बीजेपी सांसद ने कहा कि वैसे भी बिहार में कांग्रेस के समर्थन से जिसकी सरकार बनी थी, उसके कारण जंगलराज ही तो आया था.

अगले 5 वर्ष बिहार के लिए अहम
बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन की सरकार ने लगातार बिहार में शानदार काम किया है और लगातार हजारोंकरोड़ों रुपये का निवेश भी लाया है.

केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्ष बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे. जिस तरीके से बिहार में सड़क और रेलवे के क्षेत्र में काम हुआ है, वह अपने आप में बहुत सराहनीय है.

पीएम मोदी का बिहार प्रेम जगजाहिर: वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि पीएम का बिहार जगजाहिर है. इसीलिए प्रधानमंत्री फिर बिहार आ रहे हैं. वह करोड़ों रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने कहा कि मखाना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर बढ़ावा दिया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया है.

दलितों को लेकर कांग्रेस पर हमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को लगातार प्रताड़ित किया.

एनसीईआरटी की किताबों में देख लीजिए कि किस तरीके से भीमराव अंबेडकर के बारे में कहा गया है. कांग्रेस को इसके लिए दलित और महादलित समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.


Leave a Reply