मुजफ्फरपुर: बिहार मानवाधिकार एवं महिला सशक्तिकरण संस्थान, मुजफ्फरपुर पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाते हुए समाज को हरित और स्वच्छ भविष्य की ओर प्रेरित कर रहा है।

संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए “पर्यावरण की रक्षा, जीवन की सुरक्षा” अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता और सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, राजकीय मध्य विद्यालय, मोहम्मदपुर बालक, आंचल मुरौल, के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों, स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्य
अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना।स्वच्छता अभियान व जागरूकता रैली स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना। प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र की पहल, एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान।

जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के महत्व पर जागरूकता, पर्यावरण शिक्षा सत्र, स्कूलों और समुदायों में पर्यावरण संरक्षण पर शिक्षा।

हरित जीवनशैली को प्रेरणा
पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहन।संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोनित कुमार ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।

राष्ट्रीय सचिव एवं फाउंडर निर्मला शर्मा ने कहा कि हमारी धरती माँ को सहेजने के लिए हर छोटा कदम मायने रखता है।

आइए, मिलकर पर्यावरण को बचाएं और जीवन को संवारें। हमारा उद्देश्य एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।

मानवाधिकार एवं महिला सशक्तिकरण संस्थान समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु कटिबद्ध है।




Leave a Reply