MUZAFFARPUR

नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में होगी एंट्री? बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बड़ा बयान

बीते दिनों नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एनडीए की जीत के लिए जनता से वोट करने की अपील की. इसके साथ ही उनके राजनीति में एंट्री की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है.

राजधानी पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से जब पत्रकारों ने निशांत कुमार की राजनीति में आने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने निशांत की जमकर तारीफ की.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर BJP विधायक

भाजपा विधायक डाकबंगला में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी. इसके साथ ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका बेटा सोबर स्वभाव का है. उन्हें राजनीति का भी ज्ञान है. पढ़े लिखे व्यक्ति हैं. राजनीति में आना चाहिए.

‘राबड़ी देवी सीएम बन सकती हैं तो…’: उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो निशांत तो पढ़ा-लिखा और सूझ-बूझ वाला लड़का है.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष ते जस्वी यादव द्वारा नीतीश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उनके माता-पिता जब सरकार में थे, तो कितना भ्रष्टाचार था. सभी जानते हैं.

तेजस्वी पर बीजेपी विधायक का हमला

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि नीतीश कुमार पर तो ऐसे कभी भी कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. जब तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे, तब उनके ही राज में जितना भ्रष्टाचार था हमने नजदीक से देखा है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, बैठे रहते हैं घर मे पड़े रहते हैं, इसलिए सब गलत सलत आरोप लगाते रहते हैं.

बिहार चुनाव की हलचल तेज

आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. ऐसे में सभी सियासी दलों के नेता अपने क्षेत्रों में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मतदाताओं को लुभाने के लिए जोड़तोड़ में जुट चुके हैं.

हालांकि की अभी NDA की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा और सीट बंटवारे का पेंच फंसा हुआ है. ऐसे में कौन किस विधानसभा का उम्मीदवार किस पार्टी से होगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.