मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक प्रयास मंच द्वारा पुरानी गुदड़ी अम्बेडकर नगर में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 134वी जयंती मनाई गई।

जहां मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा की 14 अप्रैल 1891 के दिन भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म हुआ।

बाबा साहब ने शिक्षा को प्राथमिकता दी उन्होंने कहा कि धनसंपदा आनी जानी है लेकिन शिक्षा जैसा अनमोल धन कहीं और उपलब्ध नहीं.

यानी जीवन मे पैसा, सम्पति सब आयेगा हर जगह मिल जायेगा लेकिन शिक्षा जैसा अनमोल धन कही जल्दी नही मिलेगा।

साथ ही मंच के द्वारा बाबा साहब के संदेश शिक्षित बनो,संघर्ष हो,संघटित करो पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया .

जिसमे बच्चो के बीच पठन समाग्री वितरण किया. ताकि बच्चे पढ़े और अपने साथ अपने परिवार समाज का नाम रौशन कर सके.

कार्यक्रम में जीत कुमार, शिवम कुमार,मेघा कुमारी, पायल कुमारी, अनुष्का कुमारी, आयुष राज,अंकुश कुमार,संजय रजक उपस्थित थे .



Leave a Reply