MUZAFFARPUR

अलर्ट! बिहार के 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, कई हिस्सों में ‘लू’ का खतरा!

पटना: बिहार में लातार बारिश दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ आज से मौसम करवट लेता दिख रहा है.

जिससे अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आज से गर्मी और अधिक तेज हो सकती है, जिससे कई इलाकों में लू की स्थिति भी बन रही है.

उत्तर-पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि आज सोमवार को कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा और अररिया जैसे उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. साथ ही कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है. इससे इन इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार में इन इलाकों लू का अलर्ट: बिहार के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में तेज. बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की गई है. इसी कड़ी में आने वाले 24 और 25 अप्रैल को बक्सर, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, गया, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई और अरवल जिलों में गर्म हवाएं चलने वाली है. जिसके के कारण इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और ‘हॉट डे’ जैसे हालात बन सकते हैं.

मौसम विभाग की लोगों से अपील: बिहार में बीते रविवार को गया और औरंगाबाद सबसे गर्म जिले रहे, जहां तापमान करीब 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे देखते हुए मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जब धूप काफी तेज रहेगी, उस समय घर से बाहर न निकलने, खूब पानी पीने और ओआरएस के इस्तेमाल की सलाह दी गई है, जिससे लू से बचाव हो सके और गर्मी का असर लोगों पर कम पड़े.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.