पटना: एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में 24 को 100 पर्सेंटाइल आया है. वहीं 99.99 पर्सेटाइल हासिल कर अब्दुल्ला बिहार टॉपर बने हैं. छात्रा jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं.

जेईई मेन 2025 का रिजल्ट घोषित
रिजल्द शुक्रवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है. 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर अब्दुल्ला बिहार टॉपर बने हैं. बिहार के किसी परीक्षार्थी को सौ पर्सेंटाइल नहीं मिला है. हालांकि, बड़ी संख्या में छात्र एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए हैं.

बिहार से एक भी विद्यार्थी टॉपर लिस्ट में नहीं: परीक्षा का आयोजन जनवरी और अप्रैल दो सेशन में हुआ था. एग्जाम में 15,39,848 यूनिक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,75,103 ने परीक्षा दी थी.

साथ ही, जेईई एडवांस 2025 के लिए कट-ऑफ भी जारी की गई है, जिसमें 2,50,236 स्टूडेंट्स क्वालीफाई हुए हैं.


वहीं बिहार से एक भी छात्र 100 पर्सेंटाइल पाने वाले टॉपर लिस्ट में जगह नहीं बना पाये हैं. बिहार के छात्र अब्दुल्ला ने 99.9945499 पर्सेटाइल पाकर राज्य भर में टॉप किया है.



Leave a Reply