पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कल पटना में हुए महागठबंधन की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि इस बैठक में कांग्रेस सहित घटक दल के अन्य दलों ने मिलकर तेजस्वी यादव को लॉलीपॉप थमा दिया है.
![]()
महागठबंधन में कुर्सी की लड़ाई
जीतन राम मांझी ने कहा कि इससे पहले महागठबंधन सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मानता था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने बड़ा अड़ंगा लगा दिया है. इन लोगों के बीच में कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई है जबकि बिहार की जनता किसी भी हालत में महागठबंधन का साथ नहीं देगी.

NDA के CM फेस नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे और गठबंधन में कहीं से भी किसी तरह की परेशानी नहीं है हम लोगों ने अपना नेता पहले ही चुन लिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव भी लड़ेंगे और हम लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे. महागठबंधन के लोग सोचें कि उनके बीच में क्या कुछ हो रहा है.

ममता के शह पर जल रहा बंगाल
मांझी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे सांप्रदायिक दंगों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर सब कुछ हो रहा है.

केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल के हालात को लेकर कुछ ना कुछ सोचना होगा.बंगाल की हालत बद से बदतर होते जा रहा है और ममता बनर्जी उसे रोकने में असफल साबित हो रही है.

सीट बंटवारा मिलजुल कर करेंगे
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार चल रही है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है. लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है. एनडीए गठबंधन के हम लोग साथ हैं और सीट का बंटवारा हम लोग मिलजुल कर बैठेंगे तो हो जाएगा.




Leave a Reply