भोजपुर: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह से घर लौटने के दौरान भाजपा नेता राकेश रंजन ओझा के वाहन पर फायरिंग की घटना हुई है. घटना के बाद भाजपा नेता राकेश रंजन ओझा ने अपने ऊपर फायरिंग का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाना में आवेदन दिया है.

बीजेपी नेता पर अंधाधुंध फायरिंग
आवेदन में बीजेपी नेता ने उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को शाम में तिलक समारोह में भाग लेने वे शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में गए थे.

उसी तिलक समारोह में सोनवर्षा गांव के रहने वाले शिवाजीत मिश्रा, किशुन मिश्रा और भरौली गांव के रहने वाले संत मिश्रा व अन्य एक लड़का साथ में बैठे थे. वे लोग कुछ देर बाद वहां से निकल गए.

राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया
प्रखंड प्रमुख: दूसरी ओर शाहपुर प्रखंड की प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने पुलिस अफसरों को आवेदन देकर राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है.

उनके अनुसार चुनावी रंजिश के तहत ससुर शिवाजीत मिश्रा और देवर किशुन मिश्रा को फर्जी केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है.

पिता की 2016 में हुई थी हत्या
बता दें कि राकेश ओझा के पिता विशेश्वर ओझा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे. बीते 12 फरवरी 2016 को शाहपुर प्रखंड में विशेश्वर ओझा को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गयी थी. जिसके बाद विशेश्वर ओझा की रिश्तेदार मुन्नी देवी दो बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं.



Leave a Reply