MUZAFFARPUR

बीएड परीक्षा शेड्यूल जारी करने को लेकर बिहार छात्र संघ ने किया विश्वविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर में बिहार छात्र संघ के द्वारा विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जहां उन्होंने कहा कि लगभग एक माह पहले बिहार छात्र संघ के द्वारा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया था, उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द परीक्षा शेड्यूल जारी होगा।

इसके बावजूद अभी तक परीक्षा शेड्यूल जारी नहीं किया गया। जिसे लेकर बिहार छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह जी के अध्यक्षता में यह आंदोलन किया गया।

आगे छात्र नेता विवेक पटेल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर परीक्षा शेड्यूल जारी नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर मौजूद विवेक पटेल, आशीष बिहारी, उज्जवल, अनुपम, शिवम, नीरज, अभिषेक, चंदन, पंकज, मंटू, सृष्टि, खुशी, आशेश्वर, दीपक, विक्रम, मो. इकरम, मो. शकील, रोहित अंकेश एवं अन्य छात्र मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.