MUZAFFARPUR

निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं? सीएम नीतीश के बेटे ने खुद दिया जवाब

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल के नेता खासकर तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की हालत ठीक नहीं है। सीएम के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने पर उनके बेटे निशांत ने एक बार फिर से विरोधियों को जवाब दिया है।

दरअसल, निशांत एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य से जुड़ा सवाल पूछा।

तेजस्वी यादव द्वारा सीएम के स्वास्थ्य पर लगातार सवाल उठाए जाने पर निशांत ने दो टूक जवाब दिया और कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और आराम से अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं। बिहार की जनता सब देख लेगी, अंतिम फैसला जनता को ही लेना है.

निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब टालते हुए निशांत ने कहा कि बिहार की जनता से अपील करता हूं कि आप लोग बिहार में एनडीए का सरकार बनाएं।

पिता जी को नेतृत्व सौंपे, अमित शाह अंकल भी आए थे तो कहा था कि पिता जी ही सीएम फेस होंगे। सम्राट चौधरी जी ने भी कहा कि हम लोग 15 साल से साथ हैं और साथ रहेंगे।

निशांत ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तेजस्वी यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और सौ फीसद स्वस्थ हैं।

जनता सब देख रही है और जनता ही फैसला लेगी। बिहार की जनता से अनुरोध है कि जो 2010 में बहुमत दिया उससे भी ज्यादा दें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.