MUZAFFARPUR

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, मुजफ्फरपुर के सभागार में जिले के सभी विकास मित्रों के साथ की गई बैठक

मुजफ्फरपुर : जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, मुजफ्फरपुर के सभागार में जिले के सभी विकास मित्रों के साथ बैठक का आहुत की गई।

जिसमें डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा दी गई।

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रबंधक के द्वारा डा0 आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा संचालित तीनों योजनाएं यथा 1.बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, 2. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, 3. कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी ।

विकास मित्र को निदेश दिया गया है कि कुशल युवा कार्यक्रम केन्द्र से समन्वय स्थापित करते हुए डोर-टु-डोर काउंसिलिंग करते हुए पात्र लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करें एवं सभी 20 से 25 विद्यार्थीयों का सूची बनाकर स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिला सके।

मिटिंग में जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रबंधक, डी0आर0सी0सी0, समन्यवक एवं सभी विकास मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.