MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज स्थित फुटपाथ पर बने दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पास स्थित फुटपाथ दुकानदारों को दुकान हटाने को लेकर फुटपाथ दुकानदार संघ ने प्रदर्शन किया।

फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि संघ के द्वारा वेंडिंग जोन बनाने हेतु सूचि दी गई थी जिसमे नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा स्थल का निरिक्षण भी किया गया था और 4 स्थल पर मौखिक सहमती प्रदान की गई थी।

जिसके बावजूद रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पास महापौर द्वारा पिंक शौचलय का शिलान्यास किया गया।

जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी उक्त स्थल पर पहुंचकर सभी दुकानदारो को 24 घंटे के अंदर में दुकान हटाने के लिए कहने लगें, जो कि कहीं से भी न्याय पूर्ण नहीं है।

सभी मिलाकर लगभग 250 दुकानदार है यदि रोजगार बंद होता है तो 250 परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। आखिर इसका जिम्मेवार कौन होगा ?

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.