किशनगंज: वक्फ को लेकर मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. जगह-जगह सभा और मीटिंग हो रही है. इसी क्रम में किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में भी विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने प्रदर्शन किया.

उसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक और बिहार एआईएमआईएम चीफ अख्तरुल ईमान ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने पीएम पर मुसलमानों को डराने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी पर अख्तरुल ईमान का विवादित बयान
अख्तरुल ईमान ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, तब से वह मुसलमानों के खून से होली खेलना चाहते हैं. गुजरात के गोधरा कांड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2002 में बेगुनाह मुसलमानों की गर्दन काटी गई. बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया. मुस्लिम महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

बिल्किस बानो का किया जिक्र
अख्तरुल ईमान ने कहा कि बाबरी मस्जिद तोड़ने के बाद बीजेपी 2 सीट से 88 सीटों पर पहुंच गई. इसीलिए वो समझ रही है कि अच्छा काम करने से वो नहीं जीतेगी.

बिल्किस बानो का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बहन (बिल्किस बानो) के साथ एक नहीं बल्कि दस दस लोगों ने दुष्कर्म किया. उनके साथ जानवरों से भी बुरा सुलुक किया गया.

मुसलमानों को डराकर रखना चाहती है बीजेपी’
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमान डर के कारण कुछ नहीं बोल सके, इसीलिए नमाज के दौरान हमारी टोपी तक उछाली जाती है.

अख्तरुल ईमान ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी डर का माहौल बना कर रखना चाहती है लेकिन हम डरेंगे नहीं.


Comment here